{"_id":"60143b6d8ebc3e327b7b7e4d","slug":"waste-assessment-of-urban-areas-will-be-done-in-collaboration-with-pollution-control-board-chamba-news-sml35920562","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्र बोर्ड के सहयोग से शहरी क्षेत्रो से निकले वाले कूड़े कचरे का होगा आकंलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्र बोर्ड के सहयोग से शहरी क्षेत्रो से निकले वाले कूड़े कचरे का होगा आकंलन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक के दौरान उपायुक्त डीसी राणा व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। चंबा में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहरी क्षेत्रों से प्रतिदिन निकलने वाले ठोस और गीले कूड़े- कचरे का आकलन करने में नगर निकाय का सहयोग करेगा, ताकि घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे की वास्तविक मात्रा का पता चल सके।
विज्ञापन
उपायुक्त चंबा ने इस संदर्भ में रिपोर्ट एक माह के भीतर प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला पर्यावरण संरक्षण प्लान को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि जिले के शहरी क्षेत्रों में कूड़े-कचरे के एकत्रीकरण के लिए स्थापित किए गए डंपरों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि घरों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था शुरू की गई है। यह व्यवस्था तभी कारगर साबित होगी, जब घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को घरों से ही एकत्रित किया जाएगा। ऐसे में नगर निकाय के अधिकारी लोगों के घरों से अलग-अलग किए गए ठोस और गीले कचरे की निस्तारण व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे। बैठक में शहरी क्षेत्रों में कूड़े-कचरे को जलाए जाने और चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के मामले पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के दिशा निर्देशों के अनुरूप विभिन्न कार्य व्यवस्था को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नियमानुसार कार्रवाई भी करे। उपायुक्त ने नगर परिषद अधिकारी को हिदायत भी दी कि जीरो पॉइंट के समीप टैक्सी स्टैंड पर रखे अनुपयोगी सामान को वहां से तुरंत हटाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि नगर निकाय यूजर चार्जेस लागू करें और उल्लंघन करने वालों के चालान कर उनसे जुर्माना राशि भी वसूली जाए। कूड़े- कचरे को ढोने वाले वाहनों में भी सूखे और गीले कचरे को रखने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहनी चाहिए। इन वाहनों में अलग-अलग कंपार्टमेंट रखे जाएं। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ध्वनि प्रदूषण के मामलों पर लगातार निगाह रखने के लिए कहा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अलावा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर परिषद डलहौजी राखी कौशल और अन्य शहरी निकायों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।