{"_id":"608595d08ebc3ed1e5564f02","slug":"ward-panch-will-keep-an-eye-on-the-function-in-panchayats-joint-team-of-revenue-department-is-inspecting-the-function-sites-chamba-news-chamba-news-sml36853596","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतों में वार्ड पंच रखेंगे समारोह के दिन व्यवस्था पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतों में वार्ड पंच रखेंगे समारोह के दिन व्यवस्था पर नजर
विज्ञापन
नायब तहसीलदार सिहुंता की अगुवाई में एक सामारोह का जायजा लेने पहुंची टीम व पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
सिहुंता(चंबा)। पंचायतों में वार्ड पंच अब समारोह के दिन व्यवस्था पर नजर रखेंगे। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम समारोह स्थलों पर निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रही है। इसी क्रम में रविवार को नायब तहसीलदार सिहुंता ने 30 समारोह स्थलों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। समारोह स्थलों पर आयोजकों द्वारा कोविड नियमों को लेकर पूरी व्यवस्था की गई। लिहाजा, नायब तहसीलदार ने आयोजकों को इसी व्यवस्था के तहत समारोह करने की बात कही।
गौरतलब हो कि 24 मार्च से लेकर एक मई तक शादियों व अन्य समारोह आयोजित होने हैं। कोविड की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन द्वारा समारोहों में कोविड-19 को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भरपूर पालन करने बारे सख्त हिदायत दी गई है। ऐसा न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई के तहत पांच हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक जुर्माने का भी प्रावधान है। बहरहाल, कोरोना महामारी के चलते अब लोग भी नियमों का पालन कर क्षेत्र में समारोह आयोजित करवा रहे हैं। सिहुंता परिक्षेत्र में 89 आयोजनों के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
नायब तहसीलदार सुरेश कश्यप ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से उनकी अगुवाई में पुलिस टीम ने साहला, कामला, धुलारा, मंहुता, सिहुंता, भटका, जसूर में औचक निरीक्षण किया। समारोह स्थलों में आयोजकों द्वारा कोरोना नियमों का पालन करते हुए सैनिटाइजर, मास्क रखे गए हैं। उन्होंने समारोह के दिन भी इन नियमों का पालन करने की हिदायत आयोजकों को दी। अब क्षेत्र में समारोह के दिन संबंधित वार्ड पंच निगरानी करेंगे। नियमों की अवहेलना होने पर वे प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचित करेंगे।