फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Walnut production fell in some places while the size was smaller.

Chamba News: कहीं आकार छोटा तो कुछ जगह गिरा अखरोट का उत्पादन

Mon, 24 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Walnut production fell in some places while the size was smaller.
चंबा। जिला मुख्यालय में अखरोट का कारोबार इस बार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। हालांकि कई क्षेत्रों में उत्पादन सही रहा, लेकिन गुणवत्ता प्रभावित हो गई है और आकार छोटा रह गया। वहीं, कुछ इलाकों में उत्पादन 40 प्रतिशत तक गिरा है। ऐसे में बाजार में मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विक्रेता और किसान इस बार बरसात के मौसम में आई आपदा को इसका कारण बता रहे हैं। बरसात के दौरान खेतों के किसान तक बगीचे और खेत गए और फसल भी बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में अखरो का उत्पादन जनजातीय क्षेत्र होली, भरमौर सहित होली, तीसा और लिल्ह क्षेत्र में अधिक रहता है। मगर इस बार क्वालिटी नहीं मिल पा रही है। अखरोट का साइज भी काफी छोटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अखरोट की आपूर्ति काफी कम हो रही है। इससे ग्राहकों को डिमांड के तहत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आपदा के चलते इस बार अखरोट की पैदावार में गिरावट आई है। लक्ष्य चौपड़ा, अखरोट विक्रेता

उत्पादन वाले क्षेत्रों से आपूर्ति तो सही हो रही है, मगर क्वालिटी इस बार काफी निम्न स्तर की है, जो ग्राहकों को नहीं भा रही है। बरसात में हुआ नुकसान इसका वजह माना जा सकता है। नवीन कुमार, अखरोट विक्रेता

आपदा के चलते इस बार अखरोट की पैदावार प्रभावित हुई है। खेतों में हुए नुकसान के चलते ऐसी समस्याएं पेश आई है। पिछले साल की अपेक्षा करीब चालीस प्रतिशत कम उत्पादन हुआ है। महात्मो राम, किसान


जिला के जनजातीय और गैर जनजातीय इलाकों में ज्यादा अखरोट का उत्पादन होता है। मगर इस बार आपदा के चलते उत्पादन में कमी आई है। लिहाजा, बाजार में डिमांड पूरी न होना भी इसकी वजह है। लवली राम, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed