{"_id":"68e1096ba764397d26029aa2","slug":"volunteers-started-the-morning-by-taking-out-a-prabhat-pheri-chamba-news-c-88-1-ssml1004-162579-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाल की सुबह की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाल की सुबह की शुरुआत
Sat, 04 Oct 2025 05:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 04 Oct 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से मिलकर परछोड़-नारगड़ा-जामवल गांव के लिए बनाई अस्थायी पुली
ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी अब बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ के स्वयंसेवियों ने शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी से की। इसके बाद सुबह की प्रार्थना के बाद योगाभ्यास किया। शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने परछोड़ से नारगड़ा व जामवल गांव को जोड़ने वाला रास्ता जो भारी बरसात से टूट चुका था यहां पर गांववासियों के साथ मिलकर एक अस्थायी पुली का निर्माण किया। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से विद्यार्थियों को पाठशाला तक आने-जाने में भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता था। अस्थाई पुली बनने से अब लोगों, विद्यार्थियों और राहगीरों को राहत मिलेगी। इसके साथ स्वयंसेवियों की ओर से गांव परछोड़ में स्थित मंदिर परिसर की सफाई की। शिविर में स्रोत व्यक्ति के तौर पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता अंजना देवी व आशा वर्कर संतोष कुमारी ने स्वयं सेवियों संग स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता व नशीली दवाओं के दुरुपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।