फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Volunteers learnt the tricks of environmental protection along with the cleanliness campaign

Chamba News: स्वच्छता अभियान के साथ स्वयंसेवियों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के गुर

Tue, 23 Dec 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 23 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Volunteers learnt the tricks of environmental protection along with the cleanliness campaign
चंबा के रावमापा रायपुर में एनएसएस ​शिविर के दौरान  सफाई करते स्वयंसेवी।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय शिविर में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में बताया गया। इस विशेष शिविर में विद्यालय के 46 एनएसएस स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने किया। दोपहर के सत्र में काहरी उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य हंस राज ने बच्चों के साथ विचार साझा किए। रात्रि के सत्र में विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य रेणु देवी ने विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस दाैरान स्थानीय पंचायत प्रबुद्धजन सीता राम और पंजाब नेशनल बैंक की प्रबंधक नीलम ने सामाजिक जागरूकता और वित्तीय साक्षरता पर उपयोगी जानकारी प्रदान की। वहीं, रसायन विज्ञान प्रवक्ता केवल सिंह ने विद्यार्थियों को कॅरिअर काउंसलिंग एवं चरित्र निर्माण विषय पर मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed