फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vitamin D test not being done in GMC Chamba

Chamba News: जीएमसी चंबा में नहीं हो रहे विटामिन डी टेस्ट

Thu, 20 Jul 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vitamin D test not being done in GMC Chamba
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) चंबा में मरीजों की हड्डियों की कमजोरी का पता लगाने वाले विटामिन डी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी प्रयोगशाला से लेकर अस्पताल में संचालित क्रस्ना लैब में भी मरीजों को इस टेस्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को 1000 से 1500 रुपये खर्च कर निजी लैब में विटामिन डी के टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


रोजाना 25 से 30 मरीज इस टेस्ट को करवाने के लिए निजी लैबों की दौड़ लगा रहे हैं। जब भी कोई मरीज हड्डी के दर्द या मांसपेशियों में असहनीय दर्द को लेकर पहुंचता है तो उसकी हडि्डयों की मजबूती का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ विमामिन डी टेस्ट करवाने का परामर्श देते हैं। जब मरीज टेस्ट करवाने के लिए सरकारी लैब में जाते हैं, तो उन्हें बैरंग लौटा दिया जाता है। सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट की एनालाइजर मशीन ही नहीं है।
विज्ञापन

कहने के लिए चंबा में सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोल दिया है, लेकिन सुविधाएं अभी तक नागरिक अस्पतालों जैसी मिल रही हैं। प्रयोगशाला में होने वाले जरूरी टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। विशेषज्ञ मरीजों को ठीक करने के लिए जरूरी टेस्ट लिख देते हैं, लेकिन मरीजों को ये टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाकर महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों में रविंद्र कुमार, केवल सिंह, हंसराज, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र ठाकुर और मनीष कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को टेस्ट से लेकर अन्य सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। मगर चंबा में मरीजों को यह सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सरकारी लैब में मरीजों के सभी टेस्ट करने की व्यवस्था करवाई जाए।
उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि सरकारी लैब में विटामिन डी टेस्ट शुरू करने को लेकर जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed