{"_id":"6170224db2c6e328947f4198","slug":"villagers-wandering-for-water-in-miyadi-gala-chamba-news-sml3878008110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मियाड़ी गला में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मियाड़ी गला में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
विज्ञापन
मियाड़ी गला में खाली बर्तन लिए खड़े ग्रामीण।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत बसोधन के मियाड़ी गला गांव के सौ परिवार दस दिन से पानी के लिए भटक रहे हैं। लोगों को मजबूरी में दो किलोमीटर दूर जाकर प्राकृतिक स्रोत से पेयजल ढोना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी को समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
एक ओर जहां लोगों के घरों में लगे नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है तो वहीं, गांव में लगाए गए सरकारी नलों में भी पानी की बूंद नहीं टपक रही है। बुधवार को ग्रामीणों ने सरकारी नल के पास खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट किया। साथ ही विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से विभाग की रहेगी। वार्ड पंच संजय कुमार सहित अशोक कुमार, विक्रम ठाकुर, मदन लाल, तीर्थ कुमार, सुरेश कुमार, कुलदीप कुमार, केवल और रत्न चंद ने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति बाधित होने से नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को सुबह बिना नहाए जाना पड़ रहा है। प्राकृतिक स्रोत से ग्रामीण सिर्फ पीने का पानी ढो पाते हैं। अन्य जरूरी कार्यों के लिए पानी का जुगाड़ करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि जल्द समस्या का निदान करवाया जाएगा। साथ ही पानी की आपूर्ति बाधित होने को लेकर कर्मचारी से जवाबतलबी की जाएगी।