{"_id":"660074f0d59875e9f20b2a24","slug":"villagers-angry-over-closure-of-bus-route-demonstrated-in-rm-office-chamba-news-c-88-1-cmb1002-121217-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बस रूट बंद करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बस रूट बंद करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने आरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भडेला रूट पर सरकारी बस सेवा बंद करने पर भड़के ग्रामीणों ने रविवार को आरएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कार्यालय में जमकर हो हल्ला किया। इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाए कि आरएम उनके फोन भी नहीं उठाते। उनकी बस किस कारण बंद की गई है, इसे लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इसी बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने रविवार को चंबा पहुंचकर आरएम कार्यालय का घेराव कर दिया। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों का आमना सामना आरएम के साथ नहीं हो पाया, लेकिन कार्यालय में मौजूद दूसरे अधिकारी के साथ ग्रामीणों की काफी देर तक बहसबाजी चलती रही।
ग्रामीणों ने यहां तक बोल दिया कि यदि आरएम लोगों के फोन नहीं उठा सकते तो उन्हें इस कुर्सी पर भी बैठने का हक नहीं है। क्योंकि सरकार ने उन्हें जनता की सेवा के लिए ही इस कुर्सी पर बिठाया है। ऐसे में यदि वे जनता का ही फोन नहीं उठाएंगे तो उनका यहां बैठने का क्या औचित्य रह जाएगा। बस के संबंध में कोई शिकायत या सुझाव जनता उन्हें ही देगी।ग्रामीणों में खिंदु राम, कर्म सिंह, रमेश, धन बहादुर, राजेंद्र, ईशा, नीलम कुमारी, गोरखी, सोहन लाल और चैन लाल ने बताया कि चंबा से भडेला के लिए सरकारी बस रोजाना दोपहर 1:55 बजे जाती थी, लेकिन यह बस सेवा पिछले कुछ दिनों से बंद कर दी गई है, जबकि इस बस के चलने से ग्राम पंचायत डांड, डियूर, अपर डियूर सहित अन्य चार पंचायतों को लाभ मिलता है। बस सेवा बंद होने के कारण ग्रामीणों को या तो टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। या तो उन्हें अपने गंतव्य तक पैदल ही दौड़ लगानी पड़ रही है। उन्होंने आरएम कार्यालय में मौजूद दूसरे कर्मचारी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनके रूट पर बस सेवा बहाल नहीं की गई तो सभी ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी।,उसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से एचआरटीसी प्रबंधन की होगी। अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस बंद होने की शिकायत लेकर ग्रामीण आरएम कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों को आश्वास्त किया गया है कि अगले सप्ताह से उनके रूट पर रूटीन से बस को भेजा जाएगा।