{"_id":"5ea5b2e18ebc3e90701b7c51","slug":"village-all-shop-open-from-today-in-chamba-chamba-news-sml3314063144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अब दस से दो बजे तक लोग कर सकेंगे जरूरी सामान की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अब दस से दो बजे तक लोग कर सकेंगे जरूरी सामान की खरीददारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। आज से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खुली रहेंगी। हालांकि इसमें बार्बर, रेस्तरां और ढाबों को छूट नहीं है। जबकि शहरों में लोग अब सुबह दस से दोपहर दो बजे तक जरूरी सामान की खरीदारी कर सकेंगे।
कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान अब यहां दुकानें सुबह 11 बजे की जगह दस बजे खुल जाएंगी। जबकि अन्य दुकानों को खोलने के लिए प्रशासन रणनीति तैयार कर रहा है। लॉक डाउन के चलते घरों में ही रहने वाले बुजुर्ग, नौजवान अब सुबह की सैर साढ़े पांच बजे से सात बजे तक कर सकेंगे।
इसके लिए बाकायदा डेढ़ घंटे तक चौगान नंबर एक भी खोला जाएगा। बशर्ते लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। सरकार के आदेशों के अनुसार उपायुक्त विवेक भाटिया ने निर्देश जारी किए हैं। बचत भवन चंबा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि ग्रामीणों क्षेत्रों में सभी दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रशासन की निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई दुकानदार या खरीदारी मास्क और सामाजिक दूरी की अनुपालना नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि शहरी क्षेत्रों में शेष दुकानों को खोलने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। आगामी तीन दिनों के भीतर इस बारे में भी कदम उठाए जाएंगे।
अब स्टेशनरी और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें रोजाना खुलेंगे। बाहर से आने वाले लोगों की गहनता से स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। साथ ही 28 दिनों तक होम क्वारंटीन किया जाएगा। उपायुक्त ने साफ किया कि नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र के अधीन आने वाली दुकानें अभी तक नहीं खुलेंगी। जरूरी सामान वाली दुकानों को ही खोला जाएगा।
सामाजिक मेल मिलाप रखें कुछ माह तक कम
उपायुक्त ने पत्रकार वार्ता के दौरान सामाजिक दूरी के मानकों को पूरा करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कुछ महीनेे तक सामाजिक मेल मिलाप कम करें और शादी सहित अन्य समारोहों से किनारा करें। साथ ही आयोजन भी न करें।
सैलून शॉप और रेस्तरां रहेंगे बंद
उपायुक्त विवेक भाटिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान साफ किया कि सैलून, रेस्तरां और ढाबे अभी बंद ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वार हर पहलू पर मंथन किया जा रहा है।