फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vice President Pathania honored meritorious students

Chamba News: विस अध्यक्ष पठानिया ने सम्मानित किए मेधावी विद्यार्थी

Fri, 05 Jan 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Vice President Pathania honored meritorious students
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल चुवाड़ी के सिल्वर जुबली एवं वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने क्षेत्र में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि शिक्षा के साथ विभिन्न बहु आयामी गतिविधियों में भी हिस्सा लेने के लिए किड्स कैंप पब्लिक स्कूल बच्चों को प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन

पठानिया ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र को विशेष अधिमान दिया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता की बात को दोहराते हुए कहा कि जल्द यहां जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, वन विभाग का डीएफओ कार्यालय, पुलिस विभाग के तहत डीएसपी कार्यालय तथा सिविल कोर्ट खोला जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर किए जा रहे कार्यों का जिक्र भी किया। कहा कि 250 करोड़ से आपदा न्यूनीकरण से संबंधित कार्यों के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इससे पहले दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विस अध्यक्ष ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चे को प्रोत्साहित करने के लिए 21,000 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी दिए। प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पधारने पर प्रबंध निर्देशक राकेश ठाकुर एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed