फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vice President listened to the problems on Valmiki Jayanti in Bakloh Cantt.

Chamba News: बकलोह कैंट में वाल्मीकि जयंती पर विस अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

Thu, 17 Oct 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vice President listened to the problems on Valmiki Jayanti in Bakloh Cantt.
चुवाड़ी (चंबा)। बकलोह कैंट में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम झंडा रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विस अध्यक्ष ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय साहित्य के महान कवि और रामायण के रचयिता थे। उनके जीवन की अनेक प्रेरणात्मक विशेषताएं हैं। इनका अनुसरण कर हम आज भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने कठिन साधना और तप से आत्मज्ञान प्राप्त किया। वाल्मीकि ने साहित्य के माध्यम से मानवता, नैतिकता और धर्म का संदेश दिया। पठानिया ने सराय परिसर में शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए अपनी ओर से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र वासियों की समस्याएं भी सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इससे पहले वाल्मीकि कल्याण सभा के प्रधान अशोक सिद्धू ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने स्थानीय विकास संबंधी मांगों बारे भी मुख्यातिथि को अवगत करवाया। बकलोह कैंट में 2/4 बाजार में पेयजल टैंक की मरम्मत करवाने और 1/4 बाजार में पेयजल समस्या को हल करवाने के लिए विस अध्यक्ष का आभार जताया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed