{"_id":"62bdd6985ea5e01e746ccf57","slug":"vhp-s-demonstration-on-the-murder-of-the-youth-chamba-news-sml413788390","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के उदयपुर में हिंदू युवक की हत्या पर भड़की विश्व हिंदू परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के उदयपुर में हिंदू युवक की हत्या पर भड़की विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
उदयपुर में हुई युवक की हत्या को लेकर इस्लामिक जिहादी आतंकवाद का पुतला जलाते विश्व हिंदू परिषद चं?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजस्थान के उदयपुर में हिंदू युवक की हत्या पर विहिप ने प्रदर्शन किया।
विश्व हिंदू परिषद चंबा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि युवक की नृशंस हत्या के मामले में सरकार को बर्खास्त किया जाए। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वीरवार को विहिप के पदाधिकारियों ने सुल्तानपुर चौक में राजस्थान सरकार का पुतला फूंका।
उन्होंने एडीएम अमित मेहरा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विहिप विभागाध्यक्ष चतर सेन शर्मा, विहिप के जिलाध्यक्ष अमरजीत अरोड़ा, जिला मंत्री विनोद कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, बजरंग दल के संयोजक रवि भारद्वाज, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी विनय शर्मा, संदीप मेहरा और प्रशांत शर्मा ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में दिन के समय हिंदू युवक की नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर इस्लामिक जिहादियों ने दुकान में घुसकर उसकी नृशंस हत्या कर वीडियो जारी कर दिया।
उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि कन्हैयालाल हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाई जाए। साथ ही राजस्थान में रहने वाले राष्ट्रविरोधी असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन सब पर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मृतक के परिजनों को पांच करोड़ की मुआवजा राशि प्रदान की जाए।