{"_id":"6257132ca857193ca0714bbe","slug":"vehicles-will-not-go-beyond-bargah-after-one-o-clock-in-the-afternoon-chamba-news-sml405622511","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर एक बजे के बाद बारगाह से आगे नहीं जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर एक बजे के बाद बारगाह से आगे नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री के हिमाचल दिवस के कार्यक्रम को लेकर चंबा आगमन पर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। वीरवार और शुक्रवार को चंबा शहर की सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पूर्ण रूप से बंद रहेगी। भरमौर चौक से लेकर अस्पताल तक सड़क किनारे वाहनों को पार्क करने में रोक रहेगी। वीरवार दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल होने वाले लोग अपने वाहनों में भरमौर चौक तक ही आ सकेंगे। उससे आगे उन्हें पैदल ही जाना होगा।
वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस मैदान बारगाह में व्यवस्था की गई है, जहां पर लोग निशुल्क अपने वाहनों को पार्क कर पाएंगे। दोपहर एक बजे के बाद बारगाह से आगे वाहनों को जाने में प्रतिबंध रहेगा। केवल इमरजेंसी वाहन ही आवाजाही कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे और हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार का विघ्न न पड़े, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। वीरवार को मुख्यमंत्री दोपहर बाद चौगान नंबर दो में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में शिरकत करने के लिए जिले भर से लोग यहां पहुंचेंगे। बसों और अन्य वाहनों में आने वाले लोगों को भरमौर चौक तक आने की अनुमति होगी।
डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रवास और हिमाचल दिवस कार्यक्रम के चलते चंबा में दो दिन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस व्यवस्था के अनुरूप अपने वाहनों को चलाएं।