{"_id":"6162ef1c8ebc3e05d178797b","slug":"vehicles-stuck-on-nh-near-maihala-bridge-for-hours-chamba-news-sml386742675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहला पुल के पास एनएच पर घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहला पुल के पास एनएच पर घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
मैहला के समीप ब्लास्टिंग के चलते बंद पड़ा हाईवे व वाहनों की लगीं लंबी कतारें।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के लिए कार्य किया जा रहा है। रविवार को मैहला पुल के समीप ब्लास्टिंग के दौरान सड़क पर दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ब्लास्टिंग के बाद मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनरी जुटी रही।
हालांकि, देर शाम तक सड़क को बहाल कर दिया गया था। उसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से इन दिनों कटिंग कर हाईवे को चौड़ा किया जा रहा है। हरदासपुरा, मुगला, करियां, बालू और रजेरा में कटिंग का कार्य चला हुआ है। मैहला पुल के समीप जर्जर ढांक को भी ब्लास्टिंग के जरिये दुरुस्त किया जा रहा है। इस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है।
सुरेश कुमार, राज कुमार, अमित कुमार, देवी चंद, सुनील कुमार और अशोक कुमार ने बताया कि दोपहर बाद ब्लास्टिंग की गई, जिसके चलते मार्ग बंद हो गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि ब्लास्टिंग के चलते मार्ग बंद हुआ था, जिसे बहाल कर दिया गया है।