फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles stuck on NH for ten and a half hours

Chamba News: एनएच पर साढ़े दस घंटे फंसे रहे वाहन

Tue, 30 Apr 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck on NH for ten and a half hours
चंबा में करिंया के पास भूस्खलन के चलते बंद पड़े भरमौर-पठानकोट एनएच को जान जो​खिम में डाल पार कर
रजेरा के पास भूस्खलन से लगीं वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन

देरी से स्कूल पहुंचे विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग भी हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच रजेरा के पास बंद होने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 10 बसों समेत अन्य छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। मंगलवार सुबह चार बजे के करीब भूस्खलन होने से मलबा एनएच पर आ गिरा। ऐसे में सुबह चंबा डिपो से जो भी सरकारी बसें गई थीं, वे करियां स्थित टीआरटी के पास फंस गईं। एनएच के दोनों तरफ सरकारी और निजी बसों की कतारें लगी रहीं। इससे स्कूली विद्यार्थियों को बस से उतरकर पैदल चलकर देरी से स्कूल पहुंचना पड़ा। वहीं, नौकरीपेशा लोग भी अपने गंतव्यों तक देरी से पहुंचे।

होली-खड़ामुख मार्ग बंद होने से निगम की दो बसें पहले से ही फंसी हैं। अब मंगलवार को भी कुछ घंटों तक परिवहन की दस बसें एनएच बंद होने से फंसी रहीं। दोपहर ढाई बजे एनएच बहाल होने पर बसें अपने निर्धारित रूटों के लिए रवाना हो सकीं। तब तक कुछ सवारियां पैदल तो कोई जुगाड़ से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गई थीं। इससे विशेषकर स्कूली बच्चों को दिक्कतें पेश आईं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि एनएच बंद होने से निगम की 10 बसें फंसी रहीं। कुछ घंटों के बाद एनएच बहाल होने पर बसें रूट के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed