{"_id":"620cffa0d55d1b282435facc","slug":"vehicles-crawled-on-the-chohra-bhalei-road-for-half-an-hour-chamba-news-sml3997732104","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोहड़ा-भलेई सड़क पर आधा घंटा रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोहड़ा-भलेई सड़क पर आधा घंटा रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
चौहड़ा डैम-भलेई मार्ग पर लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। चोहड़ा से भलेई सड़क पर आधे घंटे के लिए यातायात जाम हो गया। तलेरू के पास मधान गांव के लिए बन रहे लिंक मार्ग का मलबा मुख्य सड़क पर गिर गया। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही थम गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों में सवार लोगों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
बाद में सड़क से मलबा हटाने के उपरांत यातायात बहाल हो पाया। दोपहर दो बजे मार्ग बंद हो गया, जिसे ढाई बजे बहाल कर दिया गया। ग्राम पंचायत वांगल के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मधान गांव के लिए बने रहे संपर्क मार्ग का मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई थी। उन्होंने विभाग से मांग की है कि लिंक मार्ग का मलबा मुख्य सड़क पर न गिरने दिया जाए।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता साहिल ठाकुर ने बताया कि मधान गांव के लिए विभाग कोई सड़क नहीं बना रहा है। ऐसे में मार्ग बंद होने के पीछे विभाग जिम्मेदार नहीं है।