फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vehicles buried in debris, lights go off in many villages, debris enters shops

Chamba News: मलबे में दबे वाहन, कई गांवों में बत्ती गुल, दुकानों में घुसा मलबा

Thu, 25 May 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 May 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicles buried in debris, lights go off in many villages, debris enters shops
चंबा में भारी बारिश के कारण चुराह की थल्ली पंचायत के परियाल बाजार में मलबे से बटी दुकानें।संवाद - फोटो : चंबा में भारी बारिश के कारण चुराह की थल्ली पंचायत के परियाल बाजार में मलबे से बटी दुकानें।संवाद
चंबा। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच जिले में दूसरे दिन भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। पांगी-भरमौर की ऊपरी चोटियों पर 5.8 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में भारी बारिश ने कहर बरपाया। थल्ली पंचायत के परियाल बाजार में मलबे के नीचे दो बाइकें जबकि लंगेरा में एक ट्रैक्टर दब गया। इतना ही नहीं परियाल बाजार की तीन दुकानों में मलबा और कीचड़ दुकानों में घुस गया।
विज्ञापन

इससे दुकानों में रखा सामान भी खराब हो गया। भारी बारिश के चलते जिले में 25 ट्रांसफार्मरों के बंद पड़ जाने से दर्जनों गांवों में अंधेरा पसर गया है। कई गांवों में बुधवार की रात भी ग्रामीणों ने अंधेरे में ही गुजारी। हालांकि लोगों को उम्मीद रही कि वीरवार को मौसम के करवट बदलने के बाद स्थिति जरूर बदलेगी लेकिन मौसम की मार का क्रम वीरवार को भी जारी रहने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से दिनभर हाईवे बंद और खुलता रहा। जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को पैदल ही अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग के सलूणी मंडल के तहत वीरवार सुबह बाथरी-सुंडला, लंगेरा, सुंडला-गरजिंडू, चकोली-हल्ला, कंधवारा-भडे़ला, नेरा-जखराल, कुठेड़-कंधवारी, कैंथरी-भिदगेह, कांडी-अथेड़, ब्रंगाल-वांगल, भलेई मंदिर-सपाहन, खैरी-भुनाड़ समेत 21 सड़कों पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी ने देर शाम तक इक्का-दुक्का सड़कों को छोड़कर शेष मार्ग वाहनों के लिए बहाल करवाकर राहत प्रदान की। इसके अलावा जिले में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में करीब 90 लाख का नुकसान हुआ है।

बुधवार को थल्ली, शंतेवा और गडफरी पंचायतों में भारी बारिश से पंगोला के पास 25 भेड़-बकरियां बह गईं। इनमें से 10 के करीब बकरियां मृत अवस्था में बरामद कर ली गई हैं जबकि शेष का कुछ भी पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि शंतेवा पंचायत निवासी अल्फदीन अपनी भेड़-बकरियों को चराकर वापस घर आ रहे थे कि इस दौरान पंगोला के समीप मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचते ही अचानक जोरदार गर्जना शुरू हुई। इस दौरान भारी जलप्रवाह की चपेट में आने से उन्होंने आप को तो बचा लिया लेकिन अपनी भेड़-बकरियों को बचाने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारु करने के लिए विभागीय टीमें जुटी हुई हैं। बताया कि नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed