फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vegetables decorated on the road were removed

सड़क पर सजाया सामान हटवाया

Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vegetables decorated on the road were removed
इरावती के पास रेहड़ीधारकों के साथ खुद ही सामान को हटवाते एसडीएम नवीन तनवर। - फोटो : Chamba
चंबा। दुकानों के आगे सामान सजाने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन तनवर की अगुवाई में पुलिस कर्मचारियों ने इरावती चौक के पास सब्जी विक्रेताओं की ओर से फड़ियों से बाहर तक सजाया गया सामान हटवाया। एसडीएम ने सब्जी विक्रेताओं को चेताया कि दोबारा सड़क पर सामान सजाने की सूरत में उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सब्जी विक्रेता सड़कों पर अपना सामान सजा देते हैं। इससे राहगीरों और चालकों को परेशानी होती है। इसके बारे में कई शिकायतें जिला प्रशासन के पास भी पहुंची हैं। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी धारकों को हिदायत दी है। बावजूद इसके कई रेहड़ी-फड़ी धारक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को इरावती चौक के पास सड़क पर दुकानदारी सजाने वाले रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हटवाया। उधर, एसडीएम नवीन तनवर ने कहा कि सड़क पर सामान सजाने से राहगीरों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इरावती चौक के पास सब्जी विक्रेताओं के सामान को हटवाया गया। साथ ही भविष्य में दोबारा सड़क पर सामान न सजाने के बारे में चेताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed