फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vegetable-fruit market will be built in Jokhana of Bhatiyat

Chamba News: भटियात के जोखणा में बनेगी सब्जी-फल मंडी

Thu, 17 Aug 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vegetable-fruit market will be built in Jokhana of Bhatiyat
चंबा। भटियात विधानसभा क्षेत्र के जोखणा में फल-सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। फल-सब्जी मंडी का निर्माण होने से क्षेत्र के बागवानों और किसानों को अब बाहरी राज्यों और जिला का रुख नहीं करना पड़ेगा। साथ ही स्थानीय बागवान-किसानों को अब घर-द्वार ही फसलों के वाजिब दाम मिल जाएंगे। फल-सब्जी मंडी निर्माण के लिए जिला मार्केटिंग कमेटी के पास 40 लाख का बजट पहुंच चुका है। इसके तहत मार्केटिंग कमेटी ने विभिन्न विभागों से इसके निर्माण के लिए अपने स्तर पर एनओसी हासिल कर ली है। जिला मार्केटिंग कमेटी ने फल-सब्जी मंडी के निर्माण करवाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास आरंभ कर दिए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र पड़ोसी जिला कांगड़ा के साथ लगता है। क्षेत्र में आम समेत अन्य फल भी उगाए जाते हैं। फलों की फसल होने पर बागवानों को इन्हें बेचने के लिए बाहरी मंडियों का ही रुख करना पड़ता है। लिहाजा, बाहरी मंडियों में मिलने वाले दाम से अधिक पैसा तो बागवानों का फसलों को बाहरी मंडियों में पहुंचाने में ही खर्च हो जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में धान, गेहूं समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियों की भी खूब पैदावार होती है जिसे पठानकोट और जसूर की मंडियों में बेचने के लिए भेजा जाता है। ऐसे में जिला मार्केटिंग कमेटी ने बागवानों-किसानों को उनकी मेहनत अनुसार लाभ प्रदान करवाने के लिए फल-सब्जी मंडी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बाकायदा प्रस्ताव बना कर स्वीकृति के लिए भेजा जिसे अब स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही इसके लिए बजट की पहली किश्त भी कमेटी के पास पहुंच चुकी है। जल्द ही फल-सब्जी मंडी का कार्य आरंभ करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला मार्केटिंग कमेटी के महासचिव भानूप्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिले के किसानों-बागवानों को लाभान्वित करने के लिए भटियात के जोखणा में फल-सब्जी मंडी बनाई जाएगी। इसके लिए विभिन्न विभागों की एनओसी हासिल कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed