फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Vandalism and attempt to burn 15 bikes parked on the roadside

Chamba News: सड़क किनारे खड़ी 15 बाइकों के साथ तोड़-फोड़, जलाने का प्रयास

Tue, 24 Oct 2023 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Vandalism and attempt to burn 15 bikes parked on the roadside
चंबा में चुराह के भजराडू-चनवास-शहवा मार्ग पर सड़क पर तोड़ कर गिराई गई किनारे पर खड़ी बाईकें।स्त
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल भंजराडू-चनवास-शहवा मार्ग पर सोमवार मध्यरात्रि शिरयारी नामक जगह पर खड़ी 15 बाइकों के साथ तोड़-फोड़कर उन्हें आग लगाने की कोशिश की गई। सड़क पर बाइकों के गिरने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक शरारती तत्व वहां से भाग चुके थे।
विज्ञापन

वहीं, कुछ बाइकों के मालिक मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई। लोगों ने पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव से मांग उठाई है कि विभाग से शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए रात्रि पेट्रोलिंग करवाई जाए। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पधर के गांव पधर, शिरयारी और सेरू गांव के ग्रामीण रोजमर्रा की तरह शाम के समय अपनी बाइक शिरयारी में पार्क करते हैं और उसके बाद वे अपने घरों को चले जाते हैं। बावजूद इसके शरारती तत्वों द्वारा बाइकों के साथ तोड़-फोड़ करने समेत आग के हवाले करने का प्रयास किया गया। इससे क्षेत्र में वाहन चालकों में अब खौफ का माहौल हैं। बाइक सवार अब रात के समय बाइक खड़ी करने से भी डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी शरारती तत्व इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

कई बार शरारती तत्व गाड़ियां और बाइक को नुकसान पहुंचा चुके हैं। इसी क्रम में शिरयानी नामक स्थान पर बीते कुछ समय पूर्व एक निजी टैक्सी टाटा सूमो गाड़ी के शीशे भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिए थे। इससे टैक्सी चालक को 30 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ था। ऐसे में अब पुन: बाइकों के साथ तोड़-फोड़ करने समेत आग से जलाने का प्रयास किया गया है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा इन शरारती तत्वों पर नकेल तक नहीं कसी जा सकी है, जिससे इनके हौसले बुलंद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि इस बावत जानकारी मिली है। रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर उचित प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed