फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   vaccination and registration schedule of April 19 and 20 released, chamba news

19 और 20 अप्रैल का टीकाकरण और पंजीकरण शेड्यूल जारी

Sun, 18 Apr 2021 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
vaccination and registration schedule of April 19 and 20 released, chamba news
मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। कोरोना टीकाकरण व पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 19 और 20 अप्रैल का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, जडेरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में पंजीकरण व कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। 20 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड पुखरी में आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, एमसीएच मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू और स्वास्थ उपकेंद्र सुंगल और मऊआ में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

19 अप्रैल को सिविल अस्पताल तीसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल, झज्जाकोठी, बोंदेड़ी, नकरोड़ स्वास्थ्य उपकेंद्र लेंसुई में टीका लगाया जाएगा। इसी के साथ 20 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, स्वास्थ्य उपकेंद्र गडफरी, थल्ली, खुशनगरी, लेंसुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेहल, जसोरगढ़ , बोंदेड़ी, झज्जाकोठी में शेड्यूल निर्धारित किया है। इसके अलावा 19 व 20 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंडला, ब्रंगाल, वांगल सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण किया जा रहा है। 19 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य उपकेंद्र औरा, खणी, चन्हौता और 20 अप्रैल को स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य केंद्र कुठेड़, बसोदा व थल्ला में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य खंड चूड़ी में 19 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र कोलका, लुड्डू, छतरेड़ी व 20 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, दुलाड़ा में टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed