फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Urology department could not be started in the medical college in five years

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में पांच साल में शुरू नहीं हो पाया यूरोलॉजी विभाग

Wed, 14 Aug 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Aug 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Urology department could not be started in the medical college in five years
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में पांच साल बाद भी यूरोलॉजी विभाग शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते किडनी रोग के मरीजों को अपना इलाज करवाने के लिए जिले के बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूरोलॉजी विभाग में जो यूरोलॉजिस्ट तैनात होते हैं। किडनी रोग के मरीजों का इलाज करते हैं। खासतौर पर किडनी की पत्थरी का इलाज यूरोलॉजिस्ट करते हैं, लेकिन चंबा में पांच सालों में कोई भी सरकार यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं कर पाई है। इसका खामियाजा जिले की जनता को भुगतना पड़ रहा है। किडनी रोग से संबंधित मरीज टांडा और शिमला में जाकर अपना इलाज करवाने को मजबूर हैं। इसके लिए उन्हें हजारों रुपये आने-जाने के किराये पर ही खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात कि सरकार नए भवन में मेडिकल कॉलेज चालू करवाने की तो जल्दबाजी कर रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों में हंसराज, केवल कुमार, चमन सिंह, योगराज, सुरेंद्र, जय सिंह और नरेंद्र ने सरकार से मांग की है कि चंबा मेडिकल कॉलेज में जब तक यूरोलॉजी विभाग शुरू नहीं हो जाता, तब तक किसी एक यूरोलॉजिस्ट की तैनाती यहां करवा दी जाए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि सरकार ने चंबा में विशेषज्ञों की तैनाती की मांग की गई है। जैसे ही विशेषज्ञ चंबा में तैनात होंगे तो इस विभाग को भी शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed