फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Uproar over non-availability of tetanus vaccine

Chamba News: टेटनेस का टीका उपलब्ध न होने पर हंगामा

Wed, 24 May 2023 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 May 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar over non-availability of tetanus vaccine
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात को उस समय हंगामा हो गया जब बाइक दुर्घटना में घायल लोगों को लगाने के लिए आपातकालीन कक्ष में टेटनेस के टीके नहीं मिले। इसको लेकर जहां घायल परेशान हुए तो उनकी मदद को अस्पताल पहुंचे लोगों ने इसको लेकर हंगामा कर दिया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक मामले की सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंच गए जहां पर उन्होंने टेटनेस इंजेक्शन की व्यवस्था करवाई। हैरानी इस बात की है कि मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वहां इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को लगाने के लिए जीवन रक्षक कहे जाने वाले टेटनेस के इंजेक्शन तक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को किराये की बाइक लेकर घूमने पहुंचा दिल्ली का परिवार मंगला के पास दुर्घटना में घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान शम्मी पोष पुत्र धर्मवीर, नेहा पत्नी शम्मी पोष और अरित पुत्र शम्मी पोष निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। यह परिवार घूमने के लिए किराये की बाइक लेकर चंबा पहुंचा था। मंगलवार शाम को मंगला के पास अचानक उनकी बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती किया गया और घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंच गई। घायलों ने पुलिस में मामला देने से इंकार कर दिया। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद हालत पहले से बेहतर है। टेटनेस इंजेक्शन स्टोर में उपलब्ध था लेकिन आपातकालीन कक्ष के स्टाफ को याद नहीं रहा। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed