फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Upload the required information in the Suvidha app

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

Sat, 15 Oct 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Upload the required information in the Suvidha app
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त डीसी राणा।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। विधानसभा चुनाव के तहत जिला स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों और विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से सुविधा एप में आवश्यक जानकारियों को तय सीमा के भीतर अपलोड करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उम्मीदवारों की ओर से नामांकन प्रक्रिया के दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों के तहत व्यवस्था उपलब्ध हो। उन्होंने परिवहन व्यवस्था के लिए रूट प्लान सहित बसों की संख्या सूची उपलब्ध करवाने को भी कहा। बैठक में मतदान केंद्र पर की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने 22 अक्तूबर तक बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक वृद्ध मतदाताओं, कोरोना संक्रमित और विशेष श्रेणी के मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके घरों में फार्म 12डी की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में स्थापित मतदान केंद्रों में छोटे बच्चों की सुविधा के लिए मतदान वाले दिन खेलने की व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाए। 18 वर्ष से अधिक युवाओं का मतदाता सूचियों में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने को लेकर उन्होंने जिले के सभी कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य से लिखित तौर पर सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रवि मीणा ने सीविजिल और सुविधा एप से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा कीं। बैठक में एसडीएम भरमौर, पांगी, सलूणी, तीसा, डलहौजी और भटियात ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed