{"_id":"6809198d34c06bbfb30ba4eb","slug":"up-pradhan-sangh-got-angry-on-neglect-of-local-representatives-chamba-news-c-88-1-cmb1003-149001-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्थानीय प्रतिनिधियों और किसानों की उपेक्षा पर भड़का उप प्रधान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्थानीय प्रतिनिधियों और किसानों की उपेक्षा पर भड़का उप प्रधान संघ
Wed, 23 Apr 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 23 Apr 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मैहला पंचायत में आयोजित कृषि वाणिज्य किसान मेला एवं नशा मुक्ति जागरूकता शिविर के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के उन्नत किसानों और बागवानों की कथित अनदेखी पर उप प्रधान संघ ने नाराजगी जाहिर की है।
उप प्रधान संघ के अध्यक्ष भुवनेश सिंह कटोच ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं था, बावजूद इसके आयोजन में न तो पंचायत प्रतिनिधियों को मंच पर स्थान मिला और न ही क्षेत्र के उन्नत किसानों का नाम लिया गया। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार जिस पंचायत में कार्यक्रम होता है, वहां के प्रतिनिधियों को मंच पर आमंत्रित किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैहला पंचायत के उमेश कुमार प्रगतिशील किसान हैं, जो विविध कृषि तकनीकों से खेती करते हैं। दीपक भारद्वाज फूलों की खेती, सेब की पनीरी और सब्जी उत्पादन में सक्रिय हैं। चेहला गांव के प्रकाश चंद सेब के बागवान हैं। इन सभी का न तो जिक्र हुआ और न ही सम्मान।
उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को कुछेक व्यक्तियों की सिफारिश पर आयोजित किया गया और प्रतिनिधियों को दरकिनार किया गया। संवाद