{"_id":"627aa1d5f5bd3179504dc6ff","slug":"union-minister-will-give-gift-of-two-cricket-academies-in-chamba-chamba-news-sml4084133157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में दो क्रिकेट अकादमी की सौगात देंगे केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में दो क्रिकेट अकादमी की सौगात देंगे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के 13 मई को चंबा के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा ने की।
इसमें उपायुक्त ने संबंधित सभी विभागों को केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप की जाने वाली सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने बताया कि खेल मंत्री इस दौरान जिले में विभिन्न विभागों की ओर से कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा के लिए बचत भवन में बैठक करेंगे। बताया कि अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से दो क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ करेंगे। डीसी राणा ने बताया कि अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर ट्रेनर और बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चंबा में तैयार किए गए थीम सांग के कंपोजर और गायकों को सम्मानित करने के साथ-साथ विभिन्न खेल संस्थाओं को खेल सामग्री प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में किसान उत्पादक संघ और स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।