{"_id":"68d155019cfee1f0a0099d6c","slug":"unidentified-body-found-on-the-banks-of-budhil-identification-will-be-done-through-dna-chamba-news-c-88-1-ssml1004-161584-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बुद्धिल के किनारे मिला अज्ञात शव, डीएनए से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बुद्धिल के किनारे मिला अज्ञात शव, डीएनए से होगी पहचान
Tue, 23 Sep 2025 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:23 AM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल भरमौर के प्रंघाला में पुलिस ने बुद्धिल नाले के किनारे से एक सड़ा-गला शव बरामद किया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पठानकोट के लापता टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार के परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डीएनए मिलान के माध्यम से शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पठानकोट के ममून सनवाल के चालक सुरेंद्र कुमार ने 23 अगस्त को मणिमहेश यात्रा पर तीन महिला चिकित्सकों को हड़सर तक पहुंचाया था। इसके बाद से चालक का मोबाइल सिग्नल बंद हो गया और वह लापता हो गया। जब 27 अगस्त को महिला चिकित्सक हड़सर लौटीं तो उनकी गाड़ी प्रंघाला के पास खड़ी मिली।
इसके बाद चालक की पत्नी और भाई ने एडीएम भरमौर से मिलकर उसकी तलाश की अपील की। पुलिस और पर्वतारोहियों की संयुक्त टीम ने ड्रोन के माध्यम से सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान बुद्धिल नाले के किनारे शव बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि शव बरामद हुआ है और परिजनों के आग्रह पर डीएनए टेस्ट के माध्यम से ही उसकी पहचान की जाएगी।