फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ultrasound machine is gathering dust in Teesa

Chamba News: तीसा में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाओं की लग रही चंबा की दौड़

Wed, 23 Apr 2025 11:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:31 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine is gathering dust in Teesa
तीसा सिविल अस्पताल। अ​​भियान संबंधी
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में आठ साल पहले स्थापित हुई 10 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन आज भी धूल फांक रही है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे क्षेत्र 130 से अधिक गर्भवती महिलाओं को हर माह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 60 किलोमीटर दूर चंबा या अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थिति इतनी गंभीर है कि महिलाओं को जिला अस्पताल में भी लंबी तारीखें मिल रही हैं। मजबूरी में उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों में अधिक शुल्क अदा कर जांच करवानी पड़ रही है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क होते हैं। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि गर्भवती महिलाओं की सेहत भी जोखिम में है।
विज्ञापन


चुराह की 52 पंचायतों के हजारों लोग अल्ट्रासाउंड जांच के लिए तीसा अस्पताल पर निर्भर हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एकत्रित आंकड़े के अनुसार क्षेत्र में 130 गर्भवती महिलाएं हैं। मगर रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अस्पताल की सेवाएं अधूरी हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण सरकारी धन की बर्बादी भी सामने आ रही है। अगर जल्द ही इस मशीन का उपयोग शुरू नहीं हुआ, तो यह आउटडेटेड भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग के बाद डॉक्टर ने करवा लिया तबादला

सूत्रों के अनुसार, 2023 में तीसा अस्पताल से एक चिकित्सक को अल्ट्रासाउंड की ट्रेनिंग के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया था। छह माह की फैलोशिप पूरी करने के बाद भी उसने तीसा में ज्वॉइन नहीं किया और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर अन्य अस्पताल में अपना स्थानांतरण करवा लिया। इससे तीसा अस्पताल की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।





कांग्रेस सरकार चुराह में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही। इस लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। -तेज सिंह वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य

पूर्व सरकार ने चुराह में स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में भाजपा विधायक चुराह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वह समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। -केपी नेगी, स्थानीय निवासी



गर्भवती महिला को डॉक्टर लंबा सफर करने से इनकार करते हैं। मगर यहां मजबूरी में चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। -अंजू देवी, जिला परिषद सदस्य

रेडियोलॉजिस्ट न होने से तीसा अस्पताल में 10 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन बेकार पड़ी है। सरकार को जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए कदम उठाने चाहिए। -राकेश कुमार, स्थानीय निवासी




रेडियोलॉजिस्ट के खाली पद के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। रेडियोलॉजिस्ट के आने के बाद ही मरीजों के अल्ट्रासाउंड शुरू किए जा सकते हैं। -डॉ. ऋषि पुरी, खंड चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed