फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ultrasound machine bought from ten lakhs is throwing dust

दस लाख से खरीदी अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल

Sat, 11 Dec 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine bought from ten lakhs is throwing dust
सिविल अस्पताल तीसा। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। सिविल अस्पताल तीसा में दस लाख से दो वर्ष पूर्व खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन का मरीजों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। रेडियोलॉजिस्ट का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 60 से 110 किमी का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज चंबा का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में लाखों की लागत से मरीजों की सुविधा के लिए खरीदी गई अल्ट्रासाउंड मशीन का चुराह विस क्षेत्र की 50 पंचायतों की डेढ़ लाख आबादी को कोई लाभ नहीं हो रहा है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न मिल पाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में विभाग और सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सिविल अस्पताल तीसा पर चुराह की ग्राम पंचायत तीसा प्रथम, द्वितीय, पद्दर, भंजराडू, डोरी, खुशनगरी, सेईकोठी, कुठेड बुदौड़ा, थनेईकोठी, झज्जाकोठी, सनवाल, सतियास, बैरागढ़, देवीकोठी, घुलेई, खजुआ, बिहाली, जुंगरा, नेरा, थल्ली, सतियुआ, टिकरीगढ़, चरड़ा, चांजू, बघेईगढ़, देहरा, जसौरगढ़, दियोला आदि की डेढ़ लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निर्भर है। लेकिन, यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा का न होना मरीजों पर भारी पड़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होने वाले अल्ट्रासाउंड की एवज में क्षेत्र के लोगों को निजी वाहन हायर कर 60 से लेकर 110 किमी का सफर तय कर चंबा पहुंच कर 800 से 1000 रुपये अदा कर अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
विज्ञापन

कुल मिलाकर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए चार से पांच हजार रुपये का खर्च उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अस्पताल में कई वर्ष पहले अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई थी। यहां लोगों को अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलता रहा लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट का तबादला होने के बाद यह मशीन बंद पड़ गई। लंबे अरसे तक रेडियोलॉजिस्ट का पद न भरे जाने से मशीन खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अल्ट्रासाउंड की नई मशीन के लिए डिमांड भेजी, जिसके तहत दो वर्ष पहले ही नई मशीन अस्पताल पहुंची है लेकिन, रेडियोलॉजिस्ट न होने से यह मशीन भी अब धूल फांक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों योगेश कुमार, विजय कुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, नरेश कुमार, होशियारा राम ने बताया कि तीसा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड तक नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि कई बार नेताओं से भी रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने की मांग की गई लेकिन, अभी तक पद को नहीं भरा जा सका है।

बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने कहा कि सिविल अस्पताल तीसा में दो वर्ष पूर्व नई अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से मशीन चालू नहीं हो पा रही है। इसके बारे में सीएमओ को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed