फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   UG-PG students will study together in Sultanpur campus

Chamba News: सुल्तानपुर परिसर में एक एकसाथ पढ़ाई करेंगे यूजी-पीजी के विद्यार्थी

Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
UG-PG students will study together in Sultanpur campus
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के अब दो कैंपस नहीं होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुल्तानपुर में नवनिर्मित स्नातकोत्तर ब्लॉक का ऑनलाइन उद्घाटन कर विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन

भवन के निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। अब पीजी और यूजी कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कैंपस में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
वर्ष 2015 में चंबा कॉलेज के नए भवन का निर्माण सुल्तानपुर में हुआ था। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यह सौगात दी थी। भवन छोटा होने के कारण यूजी की कक्षाएं ही यहां शुरू हो पाईं। बाद में पीजी ब्लॉक के भवन निर्माण के लिए कॉलेज प्रशासन ने प्रयास शुरू किए। सरकार ने भवन निर्माण की कवायद शुरू की। करीब आठ करोड़ की लागत से यह भवन बना। भवन के अभाव में पीजी के विद्यार्थियों को पुराना कॉलेज स्थित अखंड चंडी पैलेस में कक्षाएं लगानी पड़ीं। एमए, बीबीए और बीसीए, पीजीडीसीए सहित बीवॉक की पढ़ाई यहां चलती रही। कॉलेज प्राध्यापकों को भी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए सुल्तानपुर से जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed