फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Udin village will connect with road very soon

सड़क सुविधा से जुड़ेगा पांगी का उदीन गांव

Wed, 21 Jul 2021 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Udin village will connect with road very soon
Udin village will connect with road very soon
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी का सबसे दुर्गम गांव उदीन को सड़क से जोड़ने के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क का टेंडर करवाकर कार्य शुरू करवा दिया है। सड़क निर्माण कार्य का विधायक जियालाल ने शिलान्यास किया। तीन किलोमीटर सड़क बनने से उदीन की ढाई सौ की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जो लोग रोजाना दो से तीन किलोमीटर पैदल आवाजाही करते हैं, उन्हें सड़क बनने के बाद वाहन सुविधा का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, उदीन की हसीन वादियों का नजारा देखनेे के लिए देश-विदेशों से पर्यटक यहां पहुंचते हैं। कई पर्यटक ज्यादा पैदल न चल पाने की वजह से बीच रास्ते से ही लौट जाते थे लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। सड़क बनने के बाद पर्यटक वाहनों में उदीन पहुंच कर पहाड़ों पर बने बर्फ के गलेशियरों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उदीन गांव के लोग लंबे समय से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन, उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। पिछले वर्ष इलाके के लोगों ने सड़क बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विधायक जियालाल से मांग उठाई थी। आगामी दिनों उदीन के लोगों को सड़क के साथ की भी वाहन सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता देवराज भारती ने बताया कि सरकार से सड़क की मंजूरी मिलते ही सड़क का टेंडर करवाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भरमौर-पांगी के विधायक जिया लाल कपूर ने बताया कि पांगी के हरेक गांव को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। इसके तहत वह पांगी के हर गांव को सड़क से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed