फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two youths from Kangra arrested with Chitta

Chamba News: कांगड़ा के दो युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Kangra arrested with Chitta
चुवाड़ी पुलिस ने पातका में नाके के दौरान की कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। पुलिस थाना चुवाड़ी की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान पातका चौक में मोटरसाइकिल सवार कांगड़ा के दो युवकों से तलाशी के दौरान 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। युवकों की पहचान राजेश कुमार निवासी निवासी वार्ड नंबर 01-चौगान नूरपुर डाकघर नूरपुर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा और कुलदीप सिंह निवासी गांव समकेहड़ डाकघर झोंका रतियाल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चुवाड़ी थाना की पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान पातका चौक पहुंची। इस दौरान आगे से आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। इस दौरान युवकों से पुलिस टीम ने 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि 10.41 ग्राम चिट्टा के साथ कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed