फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two women were given a bill of Rs 684 for food

Chamba News: दो महिलाओं के खाने का थमा दिया 684 रुपये बिल

Fri, 15 Sep 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 15 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two women were given a bill of Rs 684 for food
चंबा। लंबी दूरी की बसों के निर्धारित कुछ ढाबों में यात्री लुट रहे हैं। खाना खाने के बाद ढाबा मालिक की ओर से थमाए जाने वाले बिल भी यात्रियों के हलक से नीचे नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन

ऐसी ही घटना दिल्ली से चंबा के लिए आ रहीं दो महिलाओं के साथ हुई। महिलाओं ने दिल्ली से चंबा के रास्ते में पड़ने वाले भोजनालय में बस रुकने पर अन्य सवारियों की तरह खाने का ऑर्डर दिया। खाना खाने के बाद 684 रुपये का बिल देखकर महिलाएं सन्न रह गईं। महिलाओं ने इसकी शिकायत परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से करने का मन बनाया है। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने खाने के बिल के साथ उनके पास शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

पीड़ित सुमन देवी और आशा देवी ने बताया कि वह दिल्ली से एचआरटीसी बस में सवार होकर चंबा के लिए आ रही थीं। रात के समय सवारियों को खाना खिलाने के लिए बस अपने निर्धारित स्थान पर रुकी। सुमन देवी ने बताया कि उन्होंने भोजनालय में जाकर कड़ाही पनीर, दाल मक्खनी, मिक्स बेज, तीन चपाती और थोड़े से चावल लिए। खाना खाने के बाद जब उन्होंने खाने का बिल मांगा तो 684 रुपये का बिल देखकर स्तब्ध रह गईं। इतना अधिक बिल होने को लेकर उन्होंने भोजनालय मालिक से बात की, लेकिन कोई उचित जवाब न मिलने पर उन्होंने परिचालक से शिकायत की। परिचालक ने कहा कि उन्हें दर्शाए गए ढाबों में ही बसें रोकनी पड़ती हैं। बहरहाल, इस बारे वे उनकी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। खैर, अब महिलाओं ने इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चंबा शुगल सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत उनके पास नहीं पहुंची है। महिलाएं खाने के बिल की रसीद लेकर उनके पास शिकायत करें। इसके बाद प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed