{"_id":"6744b9a6b9788464cd0f8f3c","slug":"two-villagers-beat-up-the-head-in-the-gram-sabha-chamba-news-c-88-1-ssml1004-137990-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्राम सभा में दो ग्रामीणों ने पीट दिया प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्राम सभा में दो ग्रामीणों ने पीट दिया प्रधान
Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल चुराह की एक पंचायत में ग्राम सभा में पहुंचकर दो ग्रामीणों की ओर से पंचायत प्रधान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष हुआ। पंचायत सचिव समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने बीच बचाव करते हुए बड़ी मशक्कत के बाद पंचायत प्रधान को छुड़वाया। वहीं, प्रधान ने पुलिस थाना में पहुंचकर ग्राम सभा के दौरान मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दिया है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में चुराह उपमंडल के अधीन आने वाली एक पंचायत के प्रधान ने पुलिस में तहरीर दी है कि ग्रामसभा की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। इतने में भगत राम और केवल कृष्ण में पहुंचे। दोनों लोगों ने उनसे सवाल किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक व्यक्ति को स्वीकृत धनराशि कहीं ओर दे दी गई है, जो कि, सरासर गलत है। इस पर पंचायत प्रधान ने उन्हें बताया कि लाभार्थी का बैंक खाता बंद होने के चलते लाभार्थी ने अपनी पत्नी के कागजात दे दिए थे। ताकि मकान पत्नी के नाम से स्वीकृत किया जा सके। जिस पर दोनों लोग तल्ख हो उठे और उनके साथ गाली-गलौज करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने पंचायत प्रधान को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पंचायत सचिव समेत पंचायत पदाधिकारियों ने उन्हें छुड़ाया। पंचायत प्रधान ने बताया कि दो माह पूर्व भी एक व्यक्ति ने उसे मोबाइल के माध्यम से धमकी दी थी कि उसका गला काट दूंगा। खैर, पीड़ित पंचायत प्रधान ने तीसा पुलिस में दोनों लोगों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पंचायत प्रधान के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।