फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two unemployed youth got jobs in Bharmour, six in Sundla

Chamba News: भरमौर में दो, सुंडला में छह बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

Mon, 15 Jul 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two unemployed youth got jobs in Bharmour, six in Sundla
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा के तत्वावधान में रोजगार उप कार्यालय भरमौर और रोजगार उप कार्यालय सुंडला में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भरमौर में साक्षात्कार में भाग लेने के लिए महज तीन युवा ही पहुंचे। सुंडला में 22 युवाओं ने परिसर साक्षात्कार में भाग लिया। भरमौर में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए कंपनी ने साक्षात्कार लिए तो वहीं, सुंडला में ट्रेनी पदों को लेकर युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। भरमौर में दो युवाओं और सुंडला में छह बेरोजगार युवाओं को कंपनी की ओर से चयनित कर उन्हें रोजगार दिया गया। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। बताया कि मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार होंगे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed