फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two students positive in Salooni

सलूणी स्कूल के दो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव

Tue, 23 Mar 2021 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
two students positive in Salooni
चंबा। जिले में मंगलवार को दो विद्यार्थियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छठी और सातवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों के संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जबकि, अन्य 97 विद्यार्थियों को भी होम क्वारंटीन रहने के आदेश दिए हैं। तीन दिन तक बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। अगर इनमें से कोई और पॉजिटिव आता है तो विभाग आगामी निर्णय लेगा।
विज्ञापन

फिलहाल, शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा को क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि स्कूल खुला रहेगा। बुधवार को क्लासरूम को सैनिटाइज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लक्षण दिखने पर अन्य विद्यार्थियों की सैंपलिंग भी की जाएगी। दो नए मामले आने के बाद अभ जिले में कोरोना के सात सक्रिय मामले हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन ने लोगों को भी सतर्क रहने का परामर्श दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह बाद चंबा में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं जो वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलूणी से संबंधित हैं। यहां 11 और 12 वर्षीय विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पाल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलूणी में दो विद्यार्थियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि एसओपी के तहत स्कूल प्रबंधन को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। तीन दिन तक कक्षा के अन्य विद्यार्थी क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed