{"_id":"676d9823f6bdfd6ce30f2ee5","slug":"two-students-injured-after-falling-into-a-pit-dug-for-sewerage-line-chamba-news-c-88-1-ssml1004-140487-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीवरेज की लाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से दो विद्यार्थी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीवरेज की लाइन के लिए खोदे गड्ढे में गिरने से दो विद्यार्थी चोटिल
Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। नगर पंचायत चुवाड़ी के वार्ड चार और सात में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढों में एक छात्र और छात्रा गिरने से चोटिल हो गए। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया। आधे-अधूरे छोड़े सीवरेज लाइन बिछाने के कार्य से वार्ड वासियों में विभाग और कार्य करवा रहे कामगारों के प्रति काफी रोष है।
वार्ड नंबर-4 के पार्षद कमल सिंह, ग्रामीण अमित पाठक, अश्विनी शर्मा, रविंद्र बोरा, बृजलाल शर्मा और रमेश चंद ने साफ किया है कि पहले से ही वार्ड की गलियां संकीर्ण हैं। उस पर गली में खोदाई करने के बाद एक माह तक मलबा साफ तक नहीं किया जा रहा है। जिस वजह से आवाजाही करने मेंं विशेषकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। बीमार और चलने-फिरने में असमर्थ मरीजों को उठाकर ही मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य नगर पंचायत में चार वर्षो से चल रहा है। लेकिन, अभी तक विभिन्न वार्डों में यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अधूरे कार्य के चलते खोदे गए गड्ढों में स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गिर कर चोटिल हो रही हैं।
विज्ञापन
कमल सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर-4
नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार और सात से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी और निजी विद्यालयों समेत महाविद्यालय के लिए सैकड़ों बच्चों की आवाजाही रहती है। लेकिन, सड़क खोदाई के चलते रास्ता संकीर्ण हो चुका है, जो कि, बच्चों की मुसीबतें बढ़ा रहा है।
दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य निजी विद्यालय
सीवरेज लाइन बिछने से ग्रामीणों को सहूलियत तो मिलेगी लेकिन, लंबे समय से कार्य पूरा न हो पाना चिंता का विषय है। वीरवार को स्कूली बच्चे गड्ढे में गिरने से चोटिल हुए हैं। कामगारों को अवकाश के दिन इस कार्य को अंजाम देना चाहिए।
अमित पाठक, स्थानीय ग्रामीण
सीवरेज की पाइप बिछाने के साथ-साथ रास्ते की मिट्टी को साफ कर दिया जाना चाहिए। जगह-जगह पाइप बिछाने के लिए खोदाई करके रखी है। एक महीना बीत जाने के बाद भी गलियों में काम पूरा नहीं हो पाया है, जो कि परेशानी का सबब बन चुका है।
सुनील कुमार, स्थानीय ग्रामीण
सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुन कर खोदाई के बाद लाइन बिछाने के साथ ही उसे भरने की बात कही। ठेकेदार अब अवकाश के दिन ही कार्य करेगा।
देवेंद्र राणा, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, सब डिवीजन चुवाड़ी