फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two storey house demolished in Lakkarmandi

लक्कड़मंडी में दो मंजिला मकान ध्वस्त

Tue, 18 Jan 2022 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two storey house demolished in Lakkarmandi
लक्कड़मंडी में देवदार का पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत पद्धरोटू के लक्कड़मंडी बस्ती स्थित देवराज पुत्र प्रभुदयाल का दो मंजिला लकड़ी का मकान भारी बर्फबारी की भेंट चढ़ गया है। गनीमत यह रही कि हादसे वाले दिन प्रभावित का परिवार नूरपुर में था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, सूचना मिलने पर वार्ड सदस्य ने सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को सूचित किया। पटवारी ने नुकसान का जायजा तैयार कर रिपोर्ट तहसीलदार डलहौजी को सौंप दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बर्फबारी के कारण पद्धरोटू निवासी देवराज के दो मंजिला मकान के तीन कमरे धराशायी हो गए। बकौल प्रभुदयाल सर्दियों के दिनों में वह सपरिवार नूरपुर चले जाते हैं। कहा कि मकान के धराशायी होने वाले दिन अपनी पत्नी और बच्चों सहित नूरपुर में थे, जिससे वे अनहोनी का शिकार होने से बच गए।
विज्ञापन

प्रभावित ने प्रशासन से हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।
पद्धरोटू पंचायत की वार्ड सदस्य सरला देवी ने कहा कि देवराज निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। कहा कि उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान को देखकर प्रशासन से प्रभावित को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है। क्षेत्रीय पटवारी धर्म सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार डलहौजी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed