फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two-storey house burnt in Dehgran of Bairagarh

बैरागढ़ के देहग्रां में अग्निकांड, दो मंजिला मकान हुआ स्वाह

Sun, 06 Mar 2022 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Two-storey house burnt in Dehgran of Bairagarh
चुराह के देहग्रां में धूं-धूं कर जलता मकान। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह की बैरागढ़ पंचायत के देहग्रां गांव में दो मंजिला मकान जल गया। यह घटना शनिवार देर रात को हुई। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति राख हो गई। यह दो मंजिला स्लेटपॉश मकान था। इसमें छह कमरे थे। हालांकि पहली मंजिल के कमरों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि दूसरी मंजिल में रखा फर्नीचर, कपड़े, रजाइयां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन

यह मकान हरीश खन्ना का था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों ने कामयाबी हासिल कर तो ली। मगर नुकसान कम नहीं हो पाया। पुलिस टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घर के पास घास था। यहां चिंगारी उठने से मकान स्वाह हो गया। प्रभावित मकान मालिक ने पुलिस से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस भी इस मामले में फॉरेंसिक टीम की सहायता लेगी।
विज्ञापन

जिस वक्त अग्निकांड हुआ, उस वक्त हरीश खन्ना परिवार के साथ चंडीगढ़ में थे। घर में केयर टेकर था। आग लगने की सूचना मिलते ही हरीश खन्ना बैरागढ़ पहुंचे। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हरीश खन्ना ने बताया कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सोची-समझी साजिश है। बताया कि पुलिस से मामले की जांच करवाई जाएगी। हरीश खन्ना ने बताया कि इससे पहले भी कुछ शरारती तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर टीम भेजी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों की पड़ताल के लिए फॉरेंसिंक टीम बुलाई जाएगी।

चुराह के देहग्रां में आग लगने से जला मकान।

चुराह के देहग्रां में आग लगने से जला मकान।- फोटो : Chamba

चुराह के देहग्रां में घर में आग लगने से जला सामान।

चुराह के देहग्रां में घर में आग लगने से जला सामान।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed