फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two shops and one bike burnt in Padhri

पद्घरी गांव में आग लगने से दो दुकानें और बाइक स्वाह

Mon, 19 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
two shops and one bike burnt in Padhri
चीह पंचायत के पदरी गांव में आग लगने बाद जला दुकान पर रखा सामान। - फोटो : Chamba
सलूणी (चंबा)। विस क्षेत्र चुराह की ग्राम पंचायत चीह के पद्घरी गांव में आग से किराने की दो दुकानों में रखा सारा सामान जल गया। वहीं, सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी जलकर राख हो गई। अग्निकांड में करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दुकानों में आग लगाने की आशंका को लेकर सलूणी-चंबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु करवाया। तहसीलदार सलूणी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा की तरह इकबाल पुत्र रमजान अपनी दुकानें बंद कर घर चला गया। दुकानों में आधी रात को दुकानों से उठती लपटों को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना इकबाल को दी। इकबाल ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। लेकिन, तब तक दुकानों के भीतर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। इतना ही नहीं, सड़क किनारे पार्क की गई एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। दुकानों में लगी आग की सूचना मिलने के बाद तीसा थाना से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दुकानों को आग लगाने की आशंका जताते विरोध प्रकट करते हुए सलूणी-चंबा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम होने से देखते ही देखते सलूणी और चंबा की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब दो घंटे के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन

तहसीलदार तीसा प्रकाश चंद ने कहा कि दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद सोमवार को उनकी अगुवाई में संबंधित एरिया पटवारी और काननूगो मौके पर पहुंचे। बताया कि नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बहरहाल, प्रभावित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा कि प्रभावित दुकानदार के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed