फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two person injured in jeep accident chamba pathankot highway

चंबा-पठानकोट हाईवे पर जीप दुर्घटना में दो लोग घायल

Wed, 27 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
two person injured in jeep accident chamba pathankot highway
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग में लाहड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन । - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर लाहड़ के पास जीप दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में चालक और एक अन्य सवार व्यक्ति को चोटें आई हैं। इन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घायलों की पहचान प्रेमलाल निवासी गांव डडवाड़ी डाकघर खुशनगरी और भूपिंद्र कुमार निवासी डडवाड़ी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को जीप लेकर दोनों सब्जियां लेने के लिए पठानकोट जा रहे थे। लेकिन, रात को उपरोक्त स्थान पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। इससे जीप अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जीप के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायलों को खाई से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल की। इसके साथ ही घायलों के बयान भी दर्ज किए। डलहौजी थाना के प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जबकि वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed