फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two panchyat seal in chamba ahter corona cases

चंबा में पियूहरा के बाद ग्राम पंचायत कूंर व छत्तराड़ी को प्रशासन ने किया सील

Tue, 16 Jun 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
two panchyat seal in chamba ahter corona cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। पियूहरा क्षेत्र में पिछले दिनों कोरोना के पांच मामले सामने आने के बाद प्रशासन कूंर और छतराड़ी पंचायतों को भी सील कर दिया है। इस संदर्भ में एसडीएम चंबा ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन पंचायतों में अब कर्फ्यू ढील पूरी तरह से समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही कर्फ्यू कड़ाई के साथ लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं। पंचायत में रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले दिनों में पांच कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आए थे। इससे इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन पहले मर चुके 16 वर्षीय किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ग्रामीणों ने उसका दाह संस्कार भी कर दिया था। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर युवक की मौत होने के बाद सैंपल लिए थे। इसकी सोमवार को कोरोना सैंपल की रिपोर्ट की रिपोर्ट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को छतराड़ी और कूंर पंचायतों को भी सील कर दिया है। इन पंचायतों में अब रोजमर्रा की वस्तुओं की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों पर यह जिम्मेवारी रहेगी। लोग किसी भी प्रकार की समस्या के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित कर सकते है। प्रशासन की ओर से लोगों से आह्वान किया है कि वे कर्फ्यू नियमों की पालन करें और बेवजह अपने घरों से बाहर ना निकलें। मास्क पहने व बार-बार हाथ धोते रहें।

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैहला ब्लॉक की पियूहरा के साथ-साथ दो अन्य पंचायतें कूंर व छत्तराड़ी को भी सील कर दिया है। साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं की जिम्मेवारी के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को व्यवस्था बनाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed