फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two killed in tractor and bike accident in Sihunta

Chamba News: सिहुंता में ट्रैक्टर और बाइक दुर्घटना में दो की गई जान

Wed, 24 May 2023 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 24 May 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
Two killed in tractor and bike accident in Sihunta
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम की देखरेख में ट्रैक्टर हादसे के शिकार युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक हादसे में काल का ग्रास बने युवक का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। खैर पुलिस ने दोनों हादसों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर एक बजे के करीब लक्की (18) पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी कामला (खोला) समोट से तला की ओर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। अचानक तला के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कायर्वाही आरंभ की। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार रूप सिंह नेगी की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। वहीं, दोपहर 2:30 बजे के करीब बाइक पर एक युवक द्रम्मण से सिहुंता की ओर जा रहा था। सराली में पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने समय न गंवाते हुए उसे उठाकर सीएचसी समोट पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बहरहाल, वीरवार को शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सिहुंता में दो हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed