{"_id":"641350f3c30246203c060846","slug":"two-iti-trainees-injured-in-bike-collision-chamba-news-c-19-1-90201-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाइक की टक्कर से दो आईटीआई प्रशिक्षु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाइक की टक्कर से दो आईटीआई प्रशिक्षु घायल
Thu, 16 Mar 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बाइक की टक्कर से सड़क पर जा रहे दो आईटीआई प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव चड़ी डाकघर मैहला और अनित कुमार पुत्र अनिश्वर नाथ निवासी गांव जांघी के रूप में हुई है। दोनों युवक वीरवार सुबह करीब दस बजे आईटीआई जा रहे थे। इसी दौरान धड़ोग के पास पीछे से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे दोनों प्रशिक्षु घायल होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी वाहन से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर घटनास्थल का भी मुआयना किया। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।