{"_id":"64b97d06e36ddd9e1802c98a","slug":"two-houses-damaged-in-manola-jolna-are-in-danger-chamba-news-c-88-1-sml1049-3555-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मनोला में दो घर और गोशाला क्षतिग्रस्त, जोलना के दो गांव आए खतरे की जद में, दो परिवार शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मनोला में दो घर और गोशाला क्षतिग्रस्त, जोलना के दो गांव आए खतरे की जद में, दो परिवार शिफ्ट
Thu, 20 Jul 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा में चुवाडी जोलना पंचायत के त्रटी खोपरू गांव के साथ हुआ भूस्खलन।संवाद
बनीखेत/सिहुंता/चंबा।
जिला चंबा में बारिश के काहर अभी भी जारी है। बनीखेत की मनोला पंचायत में भारी बारिश के कारण मंगलवार रात को दो मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, भटियात की जोलना पंचायत के दो गांवों त्रटी और खोपरू पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। खतरे को भांपते हुए यहां दो घरों को खाली करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को मनोला पंचायत के ध्यानु, गरगड़ और मुटाक गांव में दो मकान और एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ध्यानु गांव के रमेश कुमार की गोशाला ढह गई है। वहीं, गरगड़ में रतो देवी और गांव मुटाक के गांधी राम के घर को भी काफी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद मनोला पंचायत की प्रधान रजनी चौभियाल और पटवारी अर्चना कुमारी ने पीड़ितों के घर और गोशाला का जायजा लेने के बाद नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंपी दी है।
उधर, भटियात की जोलना पंचायत के त्रटी और खोपरू गांवों के ऊपर भूस्खलन से खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन उनके घरों के पीछे होना शुरू हो चुका है। इससे मकान कभी भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं। वीरवार को गांवों में भूस्खलन ज्यादा होने से त्रटी गांव के दो परिवारों को दूसरे पंचायत में लोगों के घरों में शिफ्ट कर दिया है। ग्रामीणों में किशन चंद, मचला राम, चतरो राम, बाबू राम और मोती लाल ने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के समय भी गांवाें में भूस्खलन हुआ था। प्रशासन ने दोनों गांवों के घरों को खाली करवा दिया था। पंचायत के उपप्रधान चूहड सिंह ने बताया कि त्रटी के दो परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। शेष बचे परिवारों के बारे में भी प्रशासन को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
डलहौजी सदर बाजार के साथ डंगा गिरा, मकान को खतरा
डलहौजी (चंबा)। दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण डलहौजी में सदर बाजार के साथ एक डंगा गिर गया है। इससे एक मकान के भूस्खलन की जद में आने का खतरा पैदा हो गया है। परिवार ने इसके लिए नगर परिषद डलहौजी को जिम्मेदार ठहराया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया में भी घर की फोटो के साथ पोस्ट शेयर की है। निशा ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के साथ डंगा पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त हालत में था। इसकी रिपेयर को लेकर परिवार ने कई बार नगर परिषद के पास गुहार लगाई। नप उपाध्यक्ष को भी इसके बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि अब अगर मकान मकान को कोई भी क्षति पहुंचती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद डलहौजी की होगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके मकान को बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।