{"_id":"56e81e9c4f1c1bcc148b4777","slug":"two-house-damage-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से तेलका में दो मकान व एक गोशाला क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से तेलका में दो मकान व एक गोशाला क्षतिग्रस्त
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश से क्षतिग्रस्त मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में जोरदार बारिश की वजह से विकास खंड सलूणी की भजोत्रा पंचायत में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं एक गोशाला पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। जिसके चलते प्रभावितों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
चंबा में हुई जोरदार बारिश थमने के बाद मंगलवार को यह मामला सामने आया। जब भजोत्रा पंचायत के दो पीड़ित दरसो कुमार व सगतो तथा बरोला गांव का चैन लाल फरियाद लेकर पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां पर मौजूद उपप्रधान रत्न चंद ने प्रभावितों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया तो पाया कि डढवाल गांव में दरसो कुमार की दुकान समेत दो कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं चीण गांव में सगतो के घर की छत व घर की दीवारों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
बरोला गांव में चैन लाल की गोशाला भी ढह गई है। लिहाजा पंचायत रिपोर्ट के जरिये इस नुकसान के मुआवजे का प्रस्ताव बना दिया गया है। जिसे शीघ्र ही भजोत्रा पंचायत कार्यालय द्वारा प्रशासन को सौंपा जाएगा। भजोत्रा पंचायत के उपप्रधान रत्न चंद ने बताया कि प्रभावितों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन