{"_id":"5f678d748ebc3eb73369468b","slug":"two-health-worker-nine-positive-in-chamba-chamba-news-sml34573831","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत नौ पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत नौ पॉजिटिव
विज्ञापन
चंबा। जिले में रविवार को दो स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बीडीओ कार्यालय सलूणी में एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला है। इसके अलावा एक महिला जुलाहकड़ी, एक हरिपुर गांव और तीन मामले स्वास्थ्य खंड समोट से आए हैं। इसमें 90 वर्षीय बुजुर्ग, 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 35 वर्षीय महिला शामिल है।
कोरोना संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने उपचार के लिए संबंधित कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। समोट के तीन संक्रमितों में कोरोना के मामूली लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा जिले में रविवार को 14 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 101 सैंपल एकत्रित करके जांच के लिए पीसीआर लैब में भेजे थे। इसमें तीन समोट के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा पीसीआर मशीन में जांचे गए दस सैंपलों में दो पॉजिटिव और आठ निगेटिव रहे। इसके अलावा रेट टेस्टिंग से जांचे 27 सैंपलों में चार पॉजिटिव और 23 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में कोरोना के 9 नए केस सामने आए हैं। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर लोगों को जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है। अभी तक जिले में 614 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है।