{"_id":"6113fd2d8ebc3efcd63c455d","slug":"two-dozen-pilgrims-returned-from-lahadu-and-tunnuhatti-barriers-chamba-news-sml3801177199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहडू और तुन्नूहट्टी बैरियर से लौटाए दो दर्जन श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहडू और तुन्नूहट्टी बैरियर से लौटाए दो दर्जन श्रद्धालु
विज्ञापन
तुन्नूहट्टी बैरियर पर वाहनों की तलाशी लेते पुलिस जवान।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस कर्मचारियों ने लाहडू और तुन्नूहट्टी बैरियर से बाहरी राज्यों से पहुंचे दो दर्जन श्रद्धालुओं को लौटा दिया। वैश्विक महामारी के चलते दो वर्षों से मणिमहेश यात्रा महज रस्म के तौर पर आयोजित की जा रही है। ऐसे में बाहरी राज्यों से मणिमहेश यात्रा पर जाने की सोच लेकर पहुंचने वाले लोगों को पुलिस उन्हें आधे रास्ते से लौटा रही है।
गौरतलब है कि श्रावण अष्टमी नवरात्रों को लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने कुछ बंदिशें लगा रखी हैं। इसके अलावा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर 30 अगस्त से लेकर राधाष्टमी 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली मणिमहेश यात्रा भी इस बार रस्म अदायगी तक ही सीमित रहेगी। ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी है। यात्रा पर केवल शिवचेलों और छड़ीदारों को ही जाने की अनुमति रहेगी। बशर्ते उनके लिए भी मापदंड तय किए गए हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों और जिलों से पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले
श्रद्धालुओं को पुलिस की चौकियों में तैनात टीमें वापस लौटा रही हैं। बुधवार को दो दर्जन श्रद्धालुओं को तुन्नूहट्टी और लाहडू स्थित बैरियरों से लौटा दिया गया। डलहौजी के डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि दो दर्जन श्रद्धालुओं को लाहडू और तुन्नूहट्टी से लौटा दिया गया है। कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ही यह निर्णय लिया गया है। कहा कि कोविड नियमों का सभी को पालन करना चाहिए।