{"_id":"6519a98d030b59c102061f86","slug":"two-divisional-presidents-each-in-chamba-division-of-bjp-scheduled-caste-morcha-chamba-news-c-88-1-ssml1006-8860-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के चंबा मंडल में दो-दो मंडल अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के चंबा मंडल में दो-दो मंडल अध्यक्ष
Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा चंबा मंडल में बने दो-दो मंडलाध्यक्ष:संवाद
चंबा। चंबा में भाजपा की अंतर्कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। चंबा मंडल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के दो-दो मंडल अध्यक्ष कार्य कर रहे हैं। रविवार को दोनों मंडलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया।
इसको लेकर दोनों ने मीडिया में प्रेस नोट भी जारी किया। भाजपा कार्यकर्ता इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आखिरकार अनुसूचित जाति मोर्चा का सही मायने में अध्यक्ष कौन है। दोनों अध्यक्ष अपने-अपने नाम के लेटर हेड पैड जारी कर कार्यकारिणी का विस्तार कर रहे हैं। इससे साफ पता लगता है कि चंबा में भाजपा के बीच में अंतर्कलह चल रही है। यह अंतर्कलह भाजपा जिला अध्यक्ष के बदलाव के बाद ज्यादा देखने को मिल रही है। ऐसा लगता है कि भाजपा चंबा में दो गुटों में बंट रही है।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल चंबा का एक अध्यक्ष मदन लाल खुद को बता रहे हैं। दूसरी तरफ, जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार खुद को मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बता रहे हैं। दोनों में पार्टी का असली मंडल अध्यक्ष कौन है, यह आम कार्यकर्ताओं को पता नहीं लग पा रहा है। दोनों मंडल अध्यक्ष अपने-अपने परिक्षेत्र में कार्यकर्ताओं के संवाद कर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर रहे हैं। इन्हें देख यही लग रहा है कि शायद भाजपा ने चंबा मंडल में मोर्चा के दो-दो अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हों।
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र आचार्य ने बताया कि उनके पास मंडल अध्यक्ष के लिए चार से पांच नाम पहुंचे थे। इसमें उन्होंने पार्टी के संविधान के अनुसार मनोज कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया है। हालांकि, अन्य लोग उन्हें अध्यक्ष के लिए बार-बार दबाव डालते रहे, लेकिन एक मंडल का एक अध्यक्ष बन सकता था।
--