फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two died in car accident holi nayagrana road

ओईनाला के समीप गहरी खाई में समाईं कार, दो लोगों की मौत, महिला घायल

Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
two died in car accident holi nayagrana road
होली-लाके वाली माता सड़क मार्ग पर दयोल के निकट दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Chamba
होली(चंबा)। होली-न्याग्रां मार्ग पर दयोल के समीप ओईनाला में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा शनिवार को सुबह के समय पेश आया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे में मृतकों की पहचान पहचान ठाकुर सिंह व त्रिलोक सिंह निवासी गांव घड़ो के रूप में हुई है। जबकि घायल महिला बिमला देवी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीनों शख्स गाड़ी में सवार होकर घड़ो से होली के लिए जा रहे थे। मगर जैसे ही गाड़ी दयोल के ओईनाला के समीप पहुंची तो चालक ने गाड़ी से किसी कारणवश नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मगर ठाकुर सिंह ने हादसे के बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली ले जाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद त्रिलोक को चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मगर त्रिलोक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, नायब तहसीलदार होली ठांठू राम ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को दस हजार व घायल महिला को पांच हजार रूपये की फौरी राहत जारी की।
पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed